शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमतसंग्का सीड (Himatsingka Seide) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

हिमतसंग्का सीड (Himatsingka Seide) ने अपनी एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

हिमतसंग्का ने शुक्रवार 17 जनवरी को यूरोप में हिमतसंग्का यूरोप के नाम यह कंपनी शुरू की है, जिसे इंग्लैंड और वेल्स के लिए कंपनियों के रजिस्ट्रार के साथ पंजीकृत करवाया गया है। हिमतसंग्का की ओर से कहा गया है कि इस कंपनी की सहायता से यूरोप में कंपनी का वितरण नेटवर्क मजबूत होगा।
शुक्रवार को बीएसई में हिमतसंग्का सीड का शेयर 373.75 रुपये तक ऊपर चढ़ कर कारोबार के अंत में 1.50 रुपये या 0.41% की गिरावट के साथ 363.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 384.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि नीचे की ओर 144.95 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!