शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लॉयड इलेक्ट्रिक (Lloyd Electric) बेचेगी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व्यापार, शेयर लुढ़का

लॉयड इलेक्ट्रिक (Lloyd Electric) के शेयर में 12% से अधिक की गिरावट आयी है।

शनिवार को लॉयड इलेक्ट्रिक के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व्यापार को बेचने, लॉयड के साथ जुड़ी ब्राण्ड, लोगो, ट्रेडमार्क और दूसरी बौद्धिक संपदा बंद करने, सौदा पूरा होने पर या उससे पहले कंपनी के नाम से लॉयड शब्द हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। साथ ही इस मामले पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने का भी फैसला किया गया। इसके आज कंपनी के शेयर में 12% से अधिक की गिरावट आयी है।
बीएसई में लॉयड इलेक्ट्रिक का शेयर शुक्रवार के 327.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 329.00 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद इसमें तेजी से गिरावट आयी। करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 41.85 रुपये या 12.76% की भारी कमजोरी के साथ 286.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!