शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खदान के अधिग्रहण के लिए एनएमडीसी (NMDC) कर रही है वार्ता

एनएमडीसी (NMDC) वियतनाम में खदान के अधिग्रहण के लिए वार्ता कर रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी वियतनाम की मसान रिसोर्सेज से उसकी नुइ फाओ पॉलिमेटालिक खदान में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही है। टंगस्टन खनिज से लैस यह खदान उत्तरी वियतनाम के थाई न्गुयेन प्रांत में है। वर्तमान में मेटल की अधिक उत्पादन लागत की वजह से भारत अपनी घरेलू आवश्यकताओं के लिए अधिकतर टंगस्टन का आयात करता है।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर शुक्रवार के 136.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 136.50 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद आज कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला है। करीब पौने 3 बजे एनएमडीसी के शेयर में 3.55 रुपये या 2.60% की मजबूती के साथ 139.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख