शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को मिले ठेके, शेयर में जोरदार उछाल

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को कुल 348 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

कंपनी को मुंध्रा एलपीजी से मुंध्रा स्थित अपने एलपीजी टर्मिनल के लिए डबल वॉल स्टोरेज रेफ्रिजरेटेड और माउंडेड बुलेट्स के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और शुरुआत करने के लिए 139 करोड़ रुपये मूल्य और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट मुंबई हार्बर में जवाहर दीप स्थित फिफ्थ ऑयल (जे5) बर्थ के लिए ऑफशोर/ऑनशर पाइपलाइन और टर्मिनल कार्य के लिए 209 करोड़ रुपये मूल्य के ठेके मिले हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में 10% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर शुक्रवार के 20.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 20.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 22.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और अंत में 2.05 रुपये या 10.20% की मजबूती के साथ 22.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!