शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने इसलिए किया समझौता

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने डेमलर इंडिया कमर्शियल के साथ करार किया है।

बैंक ने यह समझौता डेमलर इंडिया द्वारा निर्मित वाहनों के ग्राहकों के लिए वित्तीय सुविधाओं के विस्तार हेतू किया है। डेमलर इंडिया भारत में कमर्शियल वाहनों की एक प्रमुख कंपनी है।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर सोमवार के 122.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 123.40 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे बैंक का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के सपाट 122.40 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कर्नाटक बैंक का शेयर 134.15 रुपये कर चढ़ा और 69.07 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!