शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया चौथा वॉटर एटीएम संयंत्र स्थापित

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा में नया वॉटर एटीएम संयंत्र स्थापित किया है।

कंपनी द्वारा राज्य के मानेसर स्थित बास हरिया गाँव में अपने चौथे पीने के पानी के संयंत्र से 7,000 से अधिक आवासियों को कुल 96,000 लीटर शुद्ध पेयजल मिलेगा। कंपनी ने इसके पहले मानेसर के बास खुसला गाँव, कसान और धाना में ऐसे ही वॉटर एटीएम की स्थापना की है। इस वॉटर एटीएम पर केवल 35 पैसे प्रति लीटर पानी की आर्थिक लागत आयेगी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर सोमवार के 6,091.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 6,080.00 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 29.90 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 6,062.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मारुति का शेयर 6,230.30 रुपये तक चढ़ा और 3,202.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!