शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईआईडी पैर्री (EID Parry) ने इसलिए तय की रिकॉर्ड तिथि

ईआईडी पैर्री (EID Parry) ने 06 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।

कंपनी ने इस दिन को अंतरिम लाभांश के भुगतान के उद्देश्य से तय किया है। ईआईडी पैर्री ने बीएसई को बताया है कि लाभांश का भुगतान 15 मार्च को किया जायेगा।
बीएसई में ईआईडी पैर्री का शेयर सोमवार के 285.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 285.70 रुपये पर खुला और 291.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.05 बजे कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 287.70 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ईआईडी पेर्री का शेयर 309.70 रुपये तक चढ़ा और 156.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!