शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कैस्ट्रॉल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा केमिकल्स, आईटीसी और अपोलो हॉस्पिटल्स

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें कैस्ट्रॉल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा केमिकल्स, आईटीसी और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल हैं।

कैस्ट्रॉल इंडिया - कैस्ट्रॉल इंडिया का तिमाही शुद्ध लाभ 11.4% की बढ़त के साथ 155.8 करोड़ रुपये रहा।
हुहतमाकी पीपीएल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 25.7% की गिरावट के साथ 15.3 करोड़ रुपये रहा।
आईटीडी सीमेंटेशन - आईटीडी सीमेंटेशन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.8% घट कर 13 करोड़ रुपये रहा।
एलेंटास बेक - एलेंटास बेक का शुद्ध लाभ 20.6% बढ़ कर 11.7 करोड़ रुपये रहा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - सरकार कंपनी की 5% हिस्सेदारी आज और कल बेचेगी।
टाटा केमिकल्स - कंपनी का हल्दिया स्थित संयंत्र 21 फरवरी से 15 अप्रैल तक बंद रहेगा।
आईटीसी - कंपनी फिर से सिगरेट की कीमतों में 13% तक की बढ़ोतरी करेगी।
अपोलो हॉस्पिटल्स - 23 फरवरी को अपोलो हॉस्पिटल्स का निदेशक मंडल अपनी बैठक में 200 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित करेगा।
पावर ग्रिड - कंपनी को पूर्वी क्षेत्र में 765 केवी के सुदृढ़ीकरण का ठेका मिला है।
इन्फो एज - कंपनी ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!