शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेंटालून रिटेल ने जुटाये 500 करोड़ रुपये

पेंटालून रिटेल इंडिया ने 23 नवबंर को अपना क्यूआईपी इश्यू बंद करने की घोषणा की है।

साथ ही कंपनी ने इस क्यूआईपी इश्यू का भाव 316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कल कंपनी के निदेशकों की समिति (सीओडी) ने यह फैसला किया। कंपनी ने अपने 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 1.58 करोड़ शेयर जारी कर 499.98 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
कल पेंटालून रिटेल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 1.70 रुपये यानी 0.51% की गिरावट के साथ 333.55 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!