शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) करेगी 5 क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद

आईएफसीआई (IFCI) अपने 5 क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद करेगी।

कंपनी भुवनेश्वर, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर और विजयवाड़ा स्थित अपने दफ्तरों को 17 मई तक बंद रख कर इन पाँचों का क्रमश: कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद स्थित दफ्तरों में व्यापार के विकास और मौजूदा मामलों की निगरानी के लिए विलय और हस्तांतरित करेगी। दफ्तरों का विलय 18 मई से प्रभावी होगा।
बीएसई में आईएफसीआई का शेयर मंगलवार के 29.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 29.35 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 1.19% की बढ़त के साथ 29.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!