शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के 1 करोड़ से अधिक शेयर बिकेंगे

सरकार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के 1,11,68,139 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिये बेचेगी।

शेयरों की बिक्री बुधवार और गुरुवार (22 और 23 फरवरी) को बीएसई की एक अलग विंडो के जरिये की जायेगी। इस ऑफर फॉर सेल में शेयरों का फ्लोर भाव 1,498 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की करीब 5% हिस्सेदारी बेचने से सरकार को 1,600 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर नकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मंगलवार के 1,559.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,510.00 रुपये पर खुला। करीब 12.05 बजे कंपनी का शेयर 42.95 रुपये या 2.75% की गिरावट के साथ 1,517.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!