शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने आज इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत विकल्पों के रूपांतरण पर 17,93,900 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इसके साथ ही बैंक की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 5,12,01,53,634 रुपये हो गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 1,412.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,415.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1,418.00 रुपये तक चढ़ने के बाद करीब 1.40 बजे यह लगातार गिरा। करीब 2.10 बजे बैंक का शेयर 4.15 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 1,408.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!