शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

ल्युपिन (Lupin) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

ल्युपिन के निदेशकों की आवंटन समिति ने गुरुवार को हुई अपनी बैठक में 2 रुपये प्रति वाले 34,604 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को कंपनी की कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया है। इसके साथ ही कंपनी की ईश्यूड और चुकता शेयर पूँजी 90,30,59,316 रुपये हो गयी है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 1,454.60 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 1,452.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,874.30 रुपये और निचला स्तर 1,294.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!