शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) की सहायक कंपनी किशनगढ़ गुलाबपुरा टोलवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से ठेका मिला है।

कंपनी को 1,530 करोड़ रुपये का यह ठेका एनएलआईडीपी चरण-V पैकेज -1 के तहत राजस्थान में एनएच-79ए के किशनगढ़-गुलाबपुरा खंड की 6 लेनिंग के लिए मिला है। यह परियोजना डीबीएफओटी आधार पर है। 910 दिन की निर्माण अवधि के साथ ही इस परियोजना की कुल सुविधा अवधि 20 साल है।
बीएसई में आईआरबी इन्फ्रा का शेयर 231.95 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 231.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 266.25 रुपये और निचला स्तर 177.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!