शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के संयंत्र में उत्पादन शुरू

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने आसाम में स्थित अपने नये संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

इस संयंत्र की क्षमता सालाना 50 करोड़ बैटरीज और 90 लाख एलईडी फ्लैशलाइटों के उत्पादन की है। इससे पहले एवरेडी ने 100 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार इस संयंत्र को मार्च में शुरू करने का लक्ष्य रखा था, मगर कंपनी इसे लक्ष्य से पहले शुरू करने में कामयाब रही।
बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार को 3.30 रुपये या 1.30% की गिरावट के साथ 251.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 291.00 रुपये और निचला स्तर 190.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!