शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कंपनी की हिस्सेदारी खरीदेगी ओएनजीसी (ONGC)

ओएनजीसी (ONGC) के निदेशक मंडल ने केजी-बेसिन नेचुरल गैस ब्लॉक में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी इस ब्लॉक में जीएसपीसी की पूरी 80% हिस्सेदारी कुल 120 करोड़ डॉलर में खरीदेगी। इसमें 99.52 करोड़ डॉलर अगस्त 2014 से परीक्षण उत्पादन के तहत केजी-ओएसएन-2001/3 ब्लॉक में की गयी तीन खोजों और 20 करोड़ डॉलर का भुगतान दूसरी 6 खो़जों के लिए किया जायेगा।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर अंतिम कारोबारी दिन गुरुवार को 0.05 रुपये या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 195.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 212.00 रुपये और निचला स्तर 125.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2017

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!