शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन: ब्राजील के कैंपोस बेसिन में तेल मिला

वीडियोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी को ब्राजील में तेल भंडार मिला है।

ब्राजील के कौंपोस बेसिन के बीएम-सी-30 ब्लॉक में 90 फीट से ज्यादा तेल भंडार की खोज हुई है।  अमेरिकी कंपनी अनाडार्को की सब्सिडियरी के पास ब्लॉक में 30% हिस्सेदारी है और ये ब्लॉक की संचालक है। ब्लॉक में वीडियोकॉन और भारत पेट्रोरिसोर्सेज की साझा कंपनी आईबीवी पेट्रोलियो की सब्सिडियरी की 25% हिस्सेदारी है। ब्लॉक में डेवॉन एनर्जी कॉर्पोरेशन की 25%, दक्षिणी कोरिया की कंपनी एस के एनर्जी की सब्सिडियरी के पास 20% हिस्सेदारी है।

इस खबर के बाद शेयर बाजार में वीडियोकॉन के शेयर में मजबूती का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में सुबह 11.00 बजे कंपनी का शेयर भाव 6.2% की बढ़त के साथ 234.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख