शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, ओएनजीसी, श्रेई इन्फ्रा, अदाणी ट्रांसमिशन और टाइटन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, ओएनजीसी, श्रेई इन्फ्रा, अदाणी ट्रांसमिशन और टाइटन शामिल हैं।

लार्सन ऐंड टुब्रो - एलआईसी लार्सन की और 5% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।
ओएनजीसी - ओएनजीसी एचपीसीएल को 44,000 करोड़ रुपये में खरीद सकती है।
मर्क - कंपनी का तिमाही मुनाफा 24.7% की बढ़त के साथ 18.2 करोड़ रुपये रहा।
अदाणी ट्रांसमिशन - कंपनी ने 165 करोड़ रुपये के डिबेंचर वापस खरीद लिये हैं।
सम्भाव मीडिया - सम्भाव मीडिया को 13 शहरों के लिए एफएम रेडियो मिल गया है।
सिटी नेटवर्क्स - कंपनी ने वारंटों के रूपांतरण पर 7.77 करोड़ शेयर जारी किये हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक - इंडियन ओवरसीज बैंक की शेयर पूँजी 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,000 करोड़ रुपये हो गयी।
टाइटन - कंपनी ने एथनिक महिला वस्त्रों के कारोबार में शुरुआत की है।
डेन नेटवर्क्स - कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए डेन टीवी+ और ओटीटी सेवाओं की शुरुआत की है।
श्रेई इन्फ्रा - श्रेई इन्फ्रा ने 335.17 करोड़ रुपये से डिबेंचर आवंटित किये हैं। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!