शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर बिक्री नतीजों के बावजूद अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में गिरावट

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने फरवरी में हुई वाहनों की बिक्री के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

फरवरी 2016 में बिके कुल 13,406 वाहनों के मुकाबले फरवरी में 2017 में कंपनी ने 5% अधिक 14,067 वाहन बेचे। अशोक लेलैंड के एलसीवी और एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री में भी 5-5% की वृद्धि हुई है। कंपनी के एलसीवी वाहनों की बिक्री 2,605 इकाई से बढ़ कर 2,738 इकाई रही, जबकि एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री 10,801 इकाई के मुकाबले 11,329 इकाई रही।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर मंगलवार के 90.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 91.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। करीब 1.50 बजे अशोक लेलैंड के शेयर में 0.60 रुपये या 0.66% की गिरावट के साथ 89.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!