शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी श्रीराम सिटी (Shriram City) के निदेशक मंडल की बैठक

श्रीराम सिटी (Shriram City) के निदेशक मंडल की बैठक 07 मार्च को होगी।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले कुल 225 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
श्रीराम सिटी का शेयर बीएसई में बुधवार के 1,889.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,920.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही 1,866.00 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। दोपहर करीब 1 बजे श्रीराम सिटी के शेयर में 15.15 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 1,905.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!