शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की विटारा ब्रेज्जा की 1 लाख से अधिक इकाइयाँ बिकीं

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार विटारा ब्रेज्जा की बिक्री का आँकड़ा 1 लाख इकाई से ऊपर पहुँच गया है।

कंपनी ने अपनी एसयूवी विटारा ब्रेज्जा को मार्च 2016 में पेश किया था। ब्रेज्जा ने एसयूवी बाजार में अपने स्पोर्टी और आकर्षक लुक, बेहतर ईंधन क्षमता और शानदार सुविधाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई में बुधवार के 5,921.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 5,952.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 5,997.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे मारुति के शेयर में 10.30 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 5,931.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!