शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ने किये शेयर आवंटित

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी की स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप समिति ने अपनी बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये मूल कीमत के 1,77,264 इक्विटी शेयरों का आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इक्विटास होल्डिंग्स का शेयर बीएसई में बुधवार के 176.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 176.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 179.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज के कारोबार में इसका निचला स्तर 173.10 रुपये रहा। करीब 2.40 बजे इक्विटास होल्डिंग्स के शेयर में 2.80 रुपये या 1.59% की गिरावट के साथ 173.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!