शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) उतारेगी अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा

ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा की बिक्री शुरू करने के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी सोडियम सल्फेट, पोटेशियम सल्फेट और मैग्नेशियम सल्फेट ओरल सॉल्यूशन के लिए मिली है। इसके बाद आज ल्युपिन के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर गुरुवार के 1,461.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,460.00 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 8.00 रुपये या 0.55% की मजबूती के साथ 1,469.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!