बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीआर में कोई बदलाव नहीं किया।
बैंक ने बीएसई को जानकारी दी है इसकी दरों में पहले की तरह ओवर्नाइट के लिए 8.10%, एक महीने के लिए 8.15% और तीन महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.30%, एक साल की अवधि के लिए 8.35%, तीन साल की अवधि के लिए मुकाबले 8.50% और पाँच साल की अवधि के लिए 8.65% ही रहेगी।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 162.70 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 1.65 रुपये या 1.02% की कमजोरी के साथ 159.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 191.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 128.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)


