शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने खरीदी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने कोलकाता स्थित इंपीरियल क्रेडिट की पूरी हिस्सेदारी लागू नियामक मंजूरी की प्राप्ति के बाद 2.05 करोड़ रुपये में खरीद ली है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर शुक्रवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 2,893.80 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 3.10 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 2,872.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 3,689.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 2,803.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!