शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) के साझे उद्यम को मिला ठेका

एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) के एक साझे उद्यम (एआरएसएस-एसपीआईएस) को 140.52 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

एआरएसएस-एसपीआईएस को यह ठेका रेल विकास निगम ने ओडिशा में खुर्दा सड़क विभाग में हरिदासपुर से पारादीप तक नयी बीजी रेलवे लाइन के निर्माण और हरिदासपुर से केंद्रपारा के लिए ट्रेक लिंकिंग, ओएचई, एसऐंडटी और उससे संबंधित अन्य कामों के लिए दिया है।
बीएसई में करीब साढ़े 10 बजे एआरएसएस इन्फ्रा का शेयर 3.10 रुपये (4.94%) ऊपर 65.85 रुपये पर है। इसने शुक्रवार के 62.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 67.00 रुपये पर शुरुआत की है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!