शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने किया विकल्पों का आवंटन

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने 30,000 परिवर्तनीय विकल्पों का आवंटन किया है।

बैंक ने अपने कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2015 के तहत 60.30 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय विकल्प दिये हैं। इन्हें 4 साल के बाद इक्विटी शेयरों में बदला जा सकेगा।
आज बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर शुक्रवार के 60.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 60.75 रुपये पर खुला और 61.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में आईडीएफसी बैंक का शेयर 0.40 रुपये या 0.66% की हल्की बढ़त के साथ 60.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख