शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन गुजरात ने 25 करोड़ डॉलर जुटाये

वेलस्पन गुजरात ने क्यूआईपी जरिए 10 करोड़ डॉलर जुटाये हैं।

इसके साथ ही कंपनी की 25 करोड़ डॉलर की कुल पूंजी जुटाने की योजना पूरी हो गयी है। पहले ही कंपनी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) जारी कर 15 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है। कंपनी इस पूंजी का उपयोग कर्ज चुकाने और निवेश करने में करेगी। क्यूआईपी के लिए जारी  किए गए सामान्य शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किये जायेंगे। जारी किये गये बॉन्ड (एफसीसीबी) पहले ही सिंगापुर एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हैं।
इस खबर के बाद शेयर बाजार में वेलस्पन गुजरात के शेयर में मजबूती का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में सुबह 10.46 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.93% की बढ़त के साथ 280.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख