शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जेट एयरवेज, पीएनसी इन्फ्राटेक और वीडियोकॉन

खबरों के कारण मंगलवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जेट एयरवेज, पीएनसी इन्फ्राटेक और वीडियोकॉन शामिल हैं।

टेक महिंद्रा - कंपनी के निदेशक मंडल ने सीजेएस सॉल्युशंस के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
टाटा मोटर्स - कंपनी की फरवरी यूके बिक्री में सालाना आधार पर बढ़त हुई है।
डेन नेटवर्क्स - डेन नेटवर्क्स डेन डिजिटल केबल में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा करेगी।
बॉम्बे ब्रम्हा - कंपनी के निदेशक मंडल ने बॉम्बे डाइंग में हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
साउथ इंडियन बैंक - आरबीआई ने कहा है कि बैंक में विदेशी निवेश तय सीमा से कम है।
कोल इंडिया - बोर्ड ने 18.75 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है।
पीएनसी इन्फ्राटेक - कंपनी को कर्नाटक में 1,434 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जेट एयरवेज - कंपनी ने फिजी एयरवेज के साथ समझौता किया है।
वीडियोकॉन - वीडियोकॉन डी2एच ने नेटफ्लिक्स के साथ समझौता किया है।
बीईएल - बीईएल को शेयरों के उप-विभाजन के लिए मंजूरी मिल गयी है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!