शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज हिंदुस्तान के 5 नये बिजली संयंत्र

Bajaj Hindusthanबजाज हिंदुस्थान ने अपनी मौजूदा चीनी मिलों के साथ 5 जगहों पर नये बिजली संयंत्र लगाने का फैसला किया है।

ये पाँचों संयंत्र 80 मेगावाट क्षमता के होंगे। इन पर 1600 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस तरह कंपनी अपनी बिजली उत्पादन क्षमता में 400 मेगावाट की बढ़ोतरी करने जा रही है। अभी कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता 430 मेगावाट की है, जो बढ़ कर 830 मेगावाट हो जायेगी। ये संयंत्र कोयले से बिजली बनायेंगे। इन संयंत्रों को लगाने का काम 20 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों के साथ किसानों का समझौता हो जाने की खबर से आज चीनी क्षेत्र के शेयरों में पहले से ही तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 1 बजे बजाज हिंदुस्थान का शेयर 7.55 रुपये यानी 3.54% की बढ़त के साथ 220.70 रुपये पर है। आज इस शेयर ने 222.50 रुपये तक का ऊँचा स्तर छुआ है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!