शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बलरामपुर चीनी मिल्स के मुनाफे में भारी बढ़ोतरी

बलरामपुर चीनी मिल्स के मुनाफे में 167% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2009 में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 209.05 करोड़ रुपये रहा है, पिछले साल 2008 में यह 78.34 करोड़ रुपये था।  इस वर्ष में कंपनी की बिक्री और परिचालन से कुल आय 1755.29 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल में यह 1506.13 करोड़ रुपये रही थी। 
अगर कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें, तो 30 सितंबर 2009 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 42.73 करोड़ रुपये रहा है, पिछले साल 2008 की समान तिमाही में यह 14.58 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2009 तिमाही में कंपनी की बिक्री और परिचालन से कुल आय 380.72 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 417.06 करोड़ रुपये थी। कंपनी 1 रुपये प्रति के इक्विटी शेयर पर 3 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश देगी।
 
शेयर बाजार में आज के कारोबार में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में 138 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 1.2% की बढ़त के साथ 135 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!