शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनटेक रियल्टी का 500 करोड़ रु. का क्यूआईबी इश्यू

सनटेक रियल्टी ने संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना क्यूआईबी इश्यू खोलने की घोषणा की है।

कंपनी इस क्यूआईबी इश्यू के तहत कम-से-कम 534.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर जारी करेगी। कंपनी के निदेशक बोर्ड की विशेष समिति ने अपनी एक बैठक में यह फैसला किया है। कंपनी के शेयरधारकों ने 11 सितंबर को सालाना आम बैठक (एजीएम) इस क्यूआईबी इश्यू के लिए मंजूरी दी थी।
जुलाई-सितंबर 2009, यानी इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 9.47 करोड़  रुपये की कुल आमदनी हासिल की थी, जो पिछले साल की समान तिमाही से 67% ज्यादा थी।
मुंबई की इस रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों का अंकित मूल्य 2 रुपये प्रति शेयर है। बुधवार के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यह शेयर 581 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद पिछले दिन के बराबर ही 570.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!