शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने इस कंपनी में बेची हिस्सेदारी

केनरा बैंक (Canara Bank) ने कैन फिन होम्स के 35,80,849 इक्विटी शेयरों (13.45%) को 2,105 रुपये प्रति के भाव पर बेचा है।

बैंक ने यह हिस्सेदारी कुल 753.77 करोड़ रुपये में कैलैडियम इन्वेस्टमेंट को बेची है।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 286.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 283.00 रुपये पर खुला। गिरावट के रुख के साथ करीब 2.30 बजे यह 2.35 रुपये या 0.82% नीचे 283.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!