शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील को 2707.25 करोड़ रुपये का घाटा

स्टील क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील को 30 सितंबर 2009 को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा 2707.25 करोड़ रुपये हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 4,771.65 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की शुद्ध बिक्री में भी कमी आयी है। इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 25,269.82 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 44.050.07 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की कुल आय में भी 42.6% की गिरावट रही। कंपनी की कुल आय पिछले साल के 44,255 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 25,412.98 करोड़ रुपये रही।

शेयर बाजार में टाटा स्टील के खराब नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर दिखा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 3.3% गिरकर 543.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर, 2009 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!