शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा की दवा को मंजूरी मिली

सन फार्मास्युटिकल्स की जेनेरिक स्ट्रैटेरा दवा को अमेरिकी फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एडीए) से फिलहाल मंजूरी मिली गयी है।

स्ट्रैटेरा दवा एटोमोएक्सेटाइन हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल है, जो एटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। अमेरिका में इस कैप्सूल की बिक्री सालाना 50 करोड़ डॉलर की है। सन फार्मास्युटिकल्स की दवा एली लिली की स्टैटेरा के समान है, जो 10, 18, 40, 60 और 100 मिलीग्राम की मात्र में उपलब्ध है।
शेयर बाजार में आज सन फार्मा के शेयर में हल्की मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में 11.35 रुपये (0.78%) की मजबूती के साथ 1463.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख