शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को: क्यूआईबी इश्यू का भाव 130.90 रुपये

हिंडाल्को ने अपने क्यूआईबी इश्यू का भाव 130.90 रुपये तय किया है।

कंपनी ने यह क्यूआईबी इश्यू कल 26 नवंबर को बंद कर दिया। इस इश्यू के तहत संस्थागत निवेशकों को 21.31 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे गये और कंपनी ने इससे 2790.1 करोड़ रुपये जुटाये। इस इश्यू के बाद कंपनी की चुकता पूँजी (पेडअप कैपिटल) 191.3 करोड़ रुपये हो गयी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर हिंडाल्को का शेयर दोपहर 12:15 बजे 5.10 रुपये यानी 3.83% के नुकसान के साथ 128.10 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख