शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री में हुई 5.07% की वृद्धि

अप्रैल-फरवरी 2016 के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री में 5.07% की बढ़ोतरी हुई है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार कंपनी ने पिछले साल 11 महीनों की अवधि में वाहनों की बेची गयी 7,07,884 इकाइयों के मुकाबले इस बार 7,43,838 इकाईयाँ बेची।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 427.95 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले बढ़त के साथ 431.90 पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.30 रुपये या 0.30% की मामूली बढ़त के साथ 429.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!