एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 5,12,01,53,634 रुपये से बढ़ कर 5,12,50,91,434 रुपये हो गयी है।
बैंक की शेयर पूँजी में वृद्धि 2 रुपये प्रति वाले 24,68,900 इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है, जिन्हें इसने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,424.85 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान 1,406.00 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में यह 16.85 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 1,408.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)


