शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँच गया है।

खबरों के अनुसार कंपनी को यूएसएफडीए से केंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले जेज्युला कैप्सूल के लिए मंजूरी मिल गयी है। इस खबर से कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आयी है, मगर साथ ही स्टॉक एस्कचेंज ने कंपनी से इस खबर की पुष्टि करने के लिए भी कहा है।
बीएसई में डिशमैन फार्मा का शेयर 231.85 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 246.40 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 48.35 रुपये या 19.99% की जोरदार उछाल के साथ 278.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!