शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बेची टेलीकॉम टावर इकाई में हिस्सेदारी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी टेलीकॉम टावर इकाई भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) में हिस्सेदारी बेच दी।

कंपनी ने इसकी 10.3% हिस्सेदारी का बिकवाली सौदा अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर और कनाडा पेंशन प्लैन के साथ 6,190 करोड़ रुपये में किया है। कंपनी प्राप्त धनराशि से अपना ऋण घटायेगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 338.60 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट 339.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.75 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 340.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!