शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर के करीब

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर के करीब चल रहा है।

बैंक ने बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, जिससे इसके शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 135.30 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 137.00 रुपये पर खुला और 137.70 रुपये तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे बैंक के शेयर में 0.90 रुपये या 0.67% की मजबूती के साथ 136.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। बैंक के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 138.70 रुपये और निचला स्तर 78.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!