शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स को 21.78 करोड़ रुपये का मुनाफा

टाटा मोटर्स को कारोबारी साल 2009-10 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 21.78 करोड़ रुपये हुआ है।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 941.75 करोड़ रुपये रहा था।
30 सितंबर 2009 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की शुद्घ बिक्री 20,889.44 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 22,825.05 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 21,150.69 करोड़ रुपये रही। 30 सितंबर 2008 को यह 23,417.27 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी ने बताया है कि पिछले साल 2 जून, 2008 में उसने जुगआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था। अत:  इन नतीजों की तुलना पिछले साल के आंकड़ों से न की जाये।
शेयर बाजार में आज के कारोबार मे टाटा मोटर्स के शेयर भाव में हल्की कमजोरी का रुख रहा। आज बीएसई में कंपनी का शेयर 5.35 रुपये (0.84%) की गिरावट के साथ 629.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख