शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बर्जर पेंट्स और सद्भाव इंजीनियरिंग

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बर्जर पेंट्स और सद्भाव इंजीनियरिंग शामिल हैं।

सुप्रीम इन्फ्रा - कंपनी के शेयरधारकों ने प्रमोटरों को इक्विटी के आवंटन की मंजूरी दे दी।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए बीएस-IV उत्पादों के उत्पादन की शुरुआत कर दी है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट - श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने 1,100 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गल्फ अफ्रीका में पूरी हिस्सेदारी बेच दी।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक ने डिबेंचरों के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मान्य किया।
सद्भाव इंजीनियरिंग - कंपनी ने सद्भाव बेंगलुरु के साथ ईपीसी समझौता किया है।
बर्जर पेंट्स - कंपनी ने असम स्थित संयंत्र में व्यापारिक उत्पादन शुरू कर दिया।
मिंडा इंडस्ट्रीज - मिंडा इंडस्ट्रीज ने 300 करोड़ रुपये की क्यूआईपी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
फ्यूचर लाइफस्टाइल - कंपनी मार्की निवेशकों से 450 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
हुह्तमाकी पीपीएल - हुह्तमाकी पीपीएल ने सिक्कम और असम स्थित संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2017)

Comments  

शेयर मंथन
# शेयर मंथन 2017-03-30 09:42
गुरुवार 30 मार्च को सुबह के कारोबार में
- सुप्रीम इन्फ्रा 2.75% तेज है
- हीरो मोटोकॉर्प लगभग आधा फीसदी ऊपर है
- श्रीराम ट्रांसपोर्ट 0.9% ऊपर है
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.7% ऊपर है
- पंजाब ऐंड सिंध बैंक 1.25% तेज है
- सद्भाव इंजीनियरिंग 2.25% उछला है
- बर्जर पेंट्स 3.80% उछला है
- मिंडा इंडस्ट्रीज में 1% की बढ़त है
- फ्यूचर लाइफस्टाइल 1% ऊपर चल रहा है
- हुहमाकी पीपीएल 2.6% तेजी दिखा रहा है

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!