शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों के शिखर को छुआ।

जेएम फाइनेंशियल की सहायक कंपनी जेएम फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट ने स्पंदना स्फूर्ति के 16.26% शेयर खरीदने के लिए समझौता किया, जिसका सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 89.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 90.75 रुपये पर खुला और 52 हफ्तों के शिखर (93.00 रुपये) तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.00 रुपये या 1.12% की बढ़त के साथ 90.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!