शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eichers Motors) की बिक्री में 31% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में आयशर मोटर्स (Eichers Motors) की कुल बिक्री में 31% की शानदार बढ़त हुई।

कंपनी ने 5,08,154 वाहनों के मुकाबले 6,66,490 वाहन बेचे। इसके अलावा कंपनी के निर्यात में 64% का इजाफा हुआ और इसने 9,363 इकाइयों के मुकाबले 15,383 इकाइयों का निर्यात किया।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर शुक्रवार को 84.00 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 25,554.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 26,601.95 रुपये और निचला स्तर 18,006.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन 01 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख