शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की सालाना बिक्री घटी, शेयर कमजोर

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल बिक्री में 6% की गिरावट आयी।

कंपनी ने 38,93,581 इकाई की तुलना में 36,65,950 इकाई वाहन बेचे, जिसमें इसका निर्यात 17,39,629 इकाई से 19% घट कर 14,11,333 इकाई रह गया। हालाँकि कंपनी की घरेलू बिक्री 21,53,952 इकाई के मुकाबले 5% बढ़त के साथ 22,54,617 इकाई हो गयी।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,807.50 रुपये की बंदी के मुकाबले आज 2,800.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 21.05 रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 2,786.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!