शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई की मंजूरी से आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) का शेयर मजबूत

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक (एबीआईपीबी) को अपनी सहमति दे दी है।

आरबीआई ने इसे भारत में भुगतान बैंक का व्यापार चालू रखने की इजाजत दी है। इसके बाद एबीआईपीबी में 51% हिस्सेदारी होने के कारण आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में आदित्य बिड़ला नुवो का शेयर 1,518.80 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,531.00 रुपये पर खुला और 1,561.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयर में 27.00 रुपये या 1.78% की मजबूती के साथ 1,545.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!