शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) की बाजार पूँजी हुई दोगुनी

पिछले केवल 3 महीनों में वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) की बाजार पूँजी दोगुनी हो गयी है।

30 दिसंबर 2016 तक आइसक्रीम और जमे हुए प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की निर्माता वाडीलाल की बाजार पूँजी 350 करोड़ रुपये थी, जो 06 अप्रैल 2017 तक दोगुने से भी अधिक 706 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में वाडीलाल इंडस्ट्रीज के शेयर ने 989.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 891.00 रुपये के साथ हरे निशान पर शुरुआत की। इसके बाद इसमें गिरावट का रुख देखने को मिला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 986.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!