शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डी-मार्ट (D-Mart) के भाव... इतने में तो मॉल ही न खरीद लें!?

डी-मार्ट (D-Mart) नाम से शॉपिंग मॉल की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का शेयर शानदार मुनाफे पर सूचीबद्ध (लिस्ट) होने के बाद लगातार और ऊपर ही जा रहा है।

इसके साथ ही इसके मूल्यांकन को लेकर भी बाजार में चुटीली टिप्पणियाँ सामने आ रही हैं। आस्कसंदीपसभरवाल डॉट कॉम के बाजार विश्लेषक संदीप सभरवाल ने लिखा है - "डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट्स) की बाजार पूँजी 45,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके लगभग 150 स्टोर हैं। यानी प्रति स्टोर लगभग 300 करोड़ रुपये। आप 300 करोड़ रुपये में तो एक पूरा मॉल ही खरीद सकते हैं।"
एवेन्यू सुपरमार्ट्स की लिस्टिंग को भारतीय शेयर बाजार में बीते 13 वर्षों की सबसे शानदार लिस्टिंग माना जा रहा है। अपने इश्यू भाव 299 रुपये की तुलना में 21 मार्च 2017 को यह 102% प्रीमियम के साथ बीएसई में 604.40 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ था। सोमवार 10 अप्रैल को इसका भाव 806.80 रुपये के उच्चतम स्तर तक जाने के बाद 775.50 रुपये पर बंद हुआ है। अपने इस उच्चतम भाव पर इसकी कुल बाजार पूँजी 50,000 करोड़ रुपये को भी पार कर गयी है।
जब इसकी बाजार पूँजी लिस्टिंग के बाद 40,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँची थी, तभी निवेश सलाहकार पी. वी. सुब्हमण्यम ने चुटकी लेते हुए लिखा था, "एक रिटेल चेन की बाजार पूँजी 40,000 करोड़ रुपये। अब तो रिलायंस भी सस्ता लग रहा है।" सुब्रमण्यम की ऐसी ही एक और चुटीली टिप्पणी थी, "बहुत जल्द डी-मार्ट की बाजार पूँजी अमेरिका की जीडीपी के बराबर हो जायेगी।"
आज मंगलवार के कारोबार में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर सुबह मजबूत खुलने के बाद थोड़ी मुनाफावसूली का शिकार हुआ। हालाँकि थोड़ी उठापटक के बीच मोटे तौर पर यह दिन भर हरे निशान में ही बना रहा। अंत में यह बीएसई में 2.70 रुपये या 0.35% की बढ़त के साथ 778.20 रुपये पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!