शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा कार्बन (Goa Carbon) के शेयर में 16% की जोरदार उछाल

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 3.39 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 में 9.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। हालाँकि गोवा कार्बन की कुल आय 316.02 करोड़ रुपये से 7.89% घट कर 291.08 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर 131.60 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 139.50 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 21.15 रुपये या 16.07% की जोरदार बढ़त के साथ 152.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। आज कारोबार के दौरान इसने 154.90 रुपये के अपने 52 हफ्तों के शिखर को भी छुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!